मऊआइमा में आवारा पशुओं ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत-अधिकारी मौन

मऊआइमा में आवारा पशुओं ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत स्थानीय प्रशासन-अधिकारी मौन

स्वच्छ भारत मिशन पर भी लग रहा पलीता

उत्तर प्रदेश प्रयागराज गंगापार के मऊआइमा नगर पंचायत व आसपास के क्षेत्रों में आवारा पशुओं से लोग परेशान हो चुके हैं!मऊआइमा कस्बा क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से आम जनता परेशान है लेकिन इससे नगर पंचायत अधिकारियों कर्मचारियों का कुछ भी लेना देना नहीं है/अधिकारी मौन है जनता परेशान है! मऊआइमा कस्बा में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है दिन में तो आवारा पशु गलियों में नजर आते हैं। गलियों से गुजरना लोगों का मुश्किल हो जाता है व्यापारियों दुकानदारों को भी जान माल का खतरा बना रहता है,लेकिन रात होते ही मऊआइमा की सड़कों पर पशुओं का कब्जा हो जाता है!इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है/ आवारा पशुओं से व्यापारी हो या दुकानदार सभी है परेशान और हलकान । लेकिन संबंधित अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता. मऊआइमा कस्बा के तीन बत्ती चौराहे से थाना पड़ाव को जोड़ने वाली मेन सड़क पर रात्रि में जगह-जगह पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है! स्थानीय प्रशासन पशुओं को पकड़ने के दावे करता है। लेकिन दावे खोखले साबित होते हैं! गाय तो गाय सांडों का भी झुंड सड़क पर तफरी करता हुआ नजर आता है! जिससे स्थानीय लोगों को जान माल का भी खतरा बना रहता है/ अब गौर करने वाली बात यह है कि आखिर कब जागेगा नगर पंचायत प्रशासन और कब आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया जाएगा।

वही आपको बताते चलें स्वच्छ भारत मिशन पर भी पलीता लगता हुआ दिखाई दे रहा है। आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है/ सड़कों पर बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवारा पशु कहीं भी गोबर कर देते हैं, जिससे गंदगी पनपती रहती है बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

अगर हम कहें कि आवारा पशु सिर्फ मऊआइमा कस्बे में ही नजर आते हैं तो कहना गलत होगा। कस्बे के आसपास के इलाकों में भी आवारा पशुओं ने तांडव मचा रखा है। प्रयागराज से मऊआइमा प्रतापगढ़ को जोड़ने वाली राजमार्ग पर भी रात में जगह-जगह आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. ऐसे में तेज रफ्तार में फर्राटा भर्ती गाड़ियों से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
एक तरफ सरकार करोड़ों खर्च कर आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए गौशालाओं को और बेहतर बना रही है। लेकिन मऊआइमा में सरकार के और संबंधित अधिकारियों के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है मऊआइमा कस्बा ही नहीं आसपास के इलाकों में भी आवारा पशुओं ने तांडव मचा रखा है। क्या किसान क्या व्यापारी क्या आमजन आवारा पशुओं से सभी है परेशान

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads