प्रतापगढ़ एफआईआर से भड़के कांग्रेसियों का हल्ला बोल

एफआईआर से भड़के कांग्रेसियों का “हल्ला बोल”
==================== यूपी कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे के खिलाफ पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा गया। सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने योगी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक स्वर में कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे अविलम्ब वापस किये जायें। प्रतापगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के विवाद का शोर यूपी के कोने कोने तक पहुंच गया है। प्रतापगढ़ में किसान कल्याण मेले में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी और उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ कथित मारपीट का मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर सरकार से दो दो हाँथ करने की तैयारी में हैं। मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्‍ता और पुलिस की तहरीर पर प्रमोद तिवारी, व‍िधायक आराधना मिश्र समेत 77 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। जिसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने कहा कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत से विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजे गये पत्र में प्रमोद तिवारी और विधायक मोना पर दर्ज एफआईआर रद करने की मांग की। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंडित कुशल गौरव ने बताया ढोंगी सरकार कांग्रेस पार्टी के प्रति ब्राह्मण के झुकाव से बौखला गई है और बौखलाहट में झुंठ का ढोंग कर प्रदेश की जनता और आम जनमानस के गले कि फांस बन के रह गई है ढोंगी सरकार

प्रदर्शन में शामिल लोगों में: वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, विजय मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाशमी, अशोक सिंह, अल्पना निषाद, रंजन प्रजापति, मंजू संत, खुशनवेदा फारूकी, संजय तिवारी, विनय दुबे, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, देवेंद्र लारा,आर के गौतम, सुधीर दीक्षित, तस्लीम उद्दीन, आशीष पाण्डेय, अनिल कुशवाहा, डॉ दिनेश सोनी, बृजेश सिंह, सुनील पटेल, अनिल पाण्डेय, निशांत रस्तोगी, अरशद अली, रितेश राणा, मो०असलम, मीरा देवी, विवेक पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, कंचन देवी, अंजुम नाज, राजेश राकेश, सिब्बतैन बब्लू, राजकुमार शुक्ल, प्रदीप नारायण, किशोर वार्ष्णेय, बब्लू खान, अतुल तिवारी, महेश त्रिपाठी, शकील अहमद, इरशाद उल्ला, रिंकू तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, कोमलाक्ष्य गिरी, कमाल अली, गीता भारती, संदीप पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads