मऊआइमा पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अपराध व अपराधियों के नियंत्रण हेतु अवैध देसी शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज मऊआइमा पुलिस ने 40 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है|
मऊआइमा थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र हेड कांस्टेबल सूर्य नारायण कुशवाहा और उनकी टीम द्वारा अवैध देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है| राम कुमार पासी पुत्र स्वर्गीय भूली राम, सुभाष पासी पुत्र स्वर्गीय महेश पासी कटघर पमरेज पुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर दोनों के पास से 20.20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है।