01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक चलेगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम

01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक चलेगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारम्भ 01 अक्टूबर, 2021 को होगा। स्वच्छ भारत कार्यक्रम 01 अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों के सम्बंध में विकास भवन के सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके दायित्वों को निर्धारित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन किये जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। बैठक में नगर निगम विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायतीराज विभाग, युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, भारत स्काउट एंड गाइड, आईसीडीएस, परिवहन विभाग, आजीविका मिशन, क्रीडा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads