मऊआइमा ब्लॉक के एडीओ पर समूह के महिलाओं के साथ शोषण का आरोप-एसडीएम से शिकायत
प्रयागराज मऊआइमा ब्लॉक के कर्मचारी पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया है महिलाओं ने सोरांव तहसील दिवस पर इसकी शिकायत भी की है,
मऊआइमा ब्लॉक में तैनात एडीओ पर समूह की महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है|
महिलाओं के मुताबिक भुगतान के नाम पर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है एडीओ पंचायत ,18 गांव की स्वयं सहायता समूह की ओर से हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र एसडीएम व जनसुनवाई पोर्टल पर भेजा गया है, शिकायतकर्ता महिलाओं का कहना है सम्मान गवा कर समूह में काम नहीं करना चाहती, शिकायतकर्ता महिलाओं ने एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, शिकायतकर्ता महिलाओं ने शोषण के साथ यौन शोषण का भी आरोप शिकायती पत्र में किया है हालांकि एक तरफ जहां सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है ऐसे में महिलाओं की शिकायत पर जांच होती है,जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाएगी यह भी सोचने का विषय है या फिर जात के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होगी