शहजाद खान_प्रयागराज एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर दो पहिया वाहन एवं मोबाइल चोर 11 अपराधियों पर एसओजी टीम ने कसा शिकंजा
बहरिया थाना अंतर्गत विभिन्न गांव सभाओं के रहने वाले वाहन एवं मोबाइल चोरों का एक बड़ा गिरोह एस ओ जी गंगापार प्रभारी एसआई मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर पकड़ा गया। जिसमें सचिन कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी घूरीपुर थाना मऊआइमा, विजय सरोज उर्फ गुड्डू पुत्र पारसनाथ निवासी खजुराहा थाना मऊआइमा, संजय यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी सराय खान देव थाना मऊआइमा, नवीन उर्फ बबलू पुत्र बजरंगी निवासी करकटेपुर थाना बहरिया, मदन प्रजापति पुत्र अमृतलाल निवासी सराय हरिनारायण थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, रमाकांत सरोज पुत्र महारानी दीन सरोज निवासी सराय मेहंदी राय थाना मांधाता, रवि कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी मकई पुर थाना मांधाता, कृष्ण कुमार पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी सेमरा बीरभानपुर थाना मऊआइमा, शिव कुमार यादव उर्फ जलील पुत्र श्यामलाल यादव निवासी हरखपुर थाना मऊआइमा, देव मुनि यादव पुत्र राम अवध यादव निवासी करकटेपुर थाना बहरिया, शंकर लाल सरोज पुत्र स्वर्गीय भुलई निवासी ठेकहा सराय रयजोत थाना मऊआइमा, को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम लाल, मय हमराह नीरज सिंह कुशवाहा, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, राजेश, मनु कुमार यादव, नंदलाल, अभिमन्यु यादव, स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल अभय कुमार, रवि देव, याकूब अहमद, पीयूष पंकज चौहान के द्वारा बघोला बाजार से पहले ही गिरोह के लोगों को छापा मारकर पकड़ा गया। जामा तलाशी लेने पर 14 अदद मोबाइल तथा 7 अदद मोटरसाइकिल तथा दो आदद कटी मोटरसाइकिल के साथ बरामद करते हुए थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए जिला न्यायालय भेज दिया गया।