मऊआइमा में सख्त पुलिसिंग का बेहतर परिणाम आया सामने,दो मोटर साइकिल चोर अवैध तमंचे के साथ हुए गिरफ्तार

मऊआइमा तेजतर्रार थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में शातिर मोटरसाइकिल चोर हुए गिरफ्तार

मऊआइमा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों को किया गिरफ्तार पल्सर के साथ अवैध तमंचा अवैध जिंदा कारतूस बरामद

प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज मऊआइमा पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, मऊआइमा थाना के तेजतर्रार थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में रामफल इनारी चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी और उनके हमराहीयों ने दुबई नहर से कुछ ही दूरी पर दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से 1 पल्सर और एक अवैध तमंचा सहित तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है!पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है!
अतीक पुत्र साबिर अली शादाब उर्फ समरोज पुत्र खलील अहमद को पुलिस ने सुबह लगभग 6:00 बजे दुबाही नहर के समीप गिरफ्तार किया है चोरों से पूछताछ करने पर पता चला के यह मोटरसाइकिल को चोरी किया करते थे और नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचा करते थे।

बताते चलें तेजतर्रार थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है!

मऊआइमा थाना का प्रभार संभालते ही प्रदीप कुमार ने अपराधियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा था या तो अपराध छोड़ दें नहीं तो मऊआइमा छोड़ दें, मऊआइमा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं अपराधियों की असली जगह सलाखों के पीछे हैं! प्रदीप कुमार के इस सिंघम वाले अवतार का असर भी क्षेत्र में नजर आने लगा है! मऊआइमा पुलिस के आगे लगातार अपराधी घुटने टेक रहे हैं! इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मऊआइमा पुलिस को लगातार कामयाबी भी हाथ लग रही है! इसी कड़ी में शातिर बाइक चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads