मऊआइमा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो बकरी चोरों को किया गिरफ्तार

मऊआइमा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो बकरी चोरों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज मऊआइमा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बकरी चुराते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है,
पुलिस ने मौके से तीन बकरी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है!
मऊआइमा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के कुशल निर्देशन में कस्बा चौकी प्रभारी जगनारायण और उनकी टीम ने 22 अगस्त की रात्रि में गश्त के दौरान मऊआइमा के गुलकयापुर से बकरी चुराते समय ही दो चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है जिन के पास से तीन बकरी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
शहजाद पुत्र शमूद आली शाह हुसैन पुत्र गुल हसन जनपद प्रतापगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है|

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads