मऊआइमा नाले में मिला युवक का शव हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी

शहजाद खान

मऊआइमा लापता युवक का नाले में शव मिलने से हड़कंप

मऊआइमा थाना क्षेत्र निवासी इरफान सोमवार रात अपने घर से गायब था जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई आज दोपहर नाले के पास गाड़ी खड़ी दिखाई दी पुलिस ने पास में जाकर देखा तो लड़के का शव नाले में दिखाई दिया तत्काल शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सूत्रों की माने प्रेमिका से मिलने गया था लड़का घर वालों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया बरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मऊआइमा प्रदीप कुमार ने बताया पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को सही दिशा मिलेगी और जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

वहीं सूत्रों की माने मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने मऊआइमा के अलीपुर आया हुआ था जहां दोनों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और लड़के के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे युवक की मौत हो गई! हालांकि अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी।

वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads