सांसद व पूर्व विधायक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

सांसद व पूर्व विधायक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रयागराज।सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न महान कवि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल व उनके पुत्र पूर्व विधायक करछना दीपक पटेल ने अपने आवास पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी राजनीति के महान पुरोधा थे जब अटल जी संसद में बोलते थे तो विपक्ष के नेता भी शांति से उनकी बात सुनते थे।अटल जी ने ही विदेशों में भारत को एक नई पहचान दिलाई देश उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकता,पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने दम पर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था और पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनाई थी,वह विदेश नीति में भी बहुत माहिर थे वह अटल जी ही थे जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति छमता पहचान कर गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया था।इस अवसर पर विजय पटेल, चन्द्रिका पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads