शहजाद खान
प्रयागराज में संपन्न हुआ निष्पक्ष चुनाव भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीते
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव से सीधे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को 84 सदस्यीय सदन में 51 मत प्राप्त हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 33 मत प्राप्त हुए विजय कुमार सिंह की जीत की घोषणा होते ही जहां भारतीय जनता पार्टी खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं समाजवादी पार्टी खेमे में पार्टी नेता मायूस नजर आए मा0 प्रेक्षक अनिल कुमार, जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की उपस्थिति में पूरी मतदान /प्रतगणना की प्रक्रिया सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने विजई प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को विजई होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया मतदान मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे