मऊआइमा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

मऊआइमा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार!

प्रयागराज अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मऊआइमा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को मौके से गिरफ्तार किया है इन चोरों के पास से चोरी की हुई तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, ये चोर इतने शातिर थे की मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदलकर चोरी की मोटरसाइकिल को बेचा करते थे! जिन्हें पुलिस ने आज धर दबोचा है/

उप निरीक्षक ताराचंद उप निरीक्षक जगनारायण और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आशीष उर्फ रिंकू पुत्र जीतलाल धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमृतलाल को मौके से गिरफ्तार किया इनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है,

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads