मऊआइमा पुलिस का पैदल मार्च
प्रयागराज शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मऊआइमा पुलिस ने किया पैदल मार्च,क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन हो जिसके लिए मऊआइमा पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है!
मऊआइमा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मऊआइमा कस्बा चौकी प्रभारी जगनारायण और उनकी टीम द्वारा मऊआइमा कस्बा क्षेत्र में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया/ वही कोरोना महामारी से रोकथाम बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया, मऊआइमा कस्बा क्षेत्र के चुनवटाकुवा बहराना चौराहा नाटी इमली सदर बाजार तीन बत्ती चौराहा क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का लिया जायजा,
लोगों को कोरोनावायरस से रोकथाम बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया बिना मास्क घर से बाहर घूमने वालों के साथ पुलिस ने सख्ती भी दिखाई
