विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले निमिष खत्री को फिर बनाया गया प्रयागराज बीजेपी आईटी संयोजक

अक्सर विवादित बयान देने वाले निमिष खत्री दोबारा बने भाजपा सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक

बीती शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय से सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के संयोजकों की घोषणा की,जिसमें नगर पंचायत मऊआइमा में नामित सभासद निमिष खत्री को पुनः सोशल मीडिया विभाग भाजपा गंगापार का जिला संयोजक घोषित किया गया | निमिष खत्री के नाम की घोषणा होते ही जिलाध्यक्ष से लेकर तमाम भाजपा पदाधिकारियों, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल सहित विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य व विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल व समर्थकों,शुभचिंतकों ने बधाई दिया और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाऍ दी | आपको बता दें कि नगर पंचायत मऊआइमा के गंजिया बाजार मोहल्ले के रहने वाले निमिष खत्री बीते साल 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद के रूप में शपथ लिया था | यहाँ यह भी गौरतलब है कि निमिष खत्री की गिनती जिले के भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में होती है और अक्सर विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं | आपको यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि निमिष खत्री भाजपा के तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्त्ता हैं इनके बाबा स्वर्गीय फूलचंद्र खत्री संघ के स्वयं सेवक रहे और इनके पिता संघ व भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे | कहा जाता है कि जब से निमिष खत्री ने गंगापार जिले की कमान संभाली जिले में तीन जिलाध्यक्ष बदले जा चुके मगर निमिष खत्री बराबर अपने पद पर बने रहे | सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार निमिष खत्री को वर्तमान जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी का सबसे खास और चहेता पदाधिकारी माना जाता है | कई बार मंच से जिलाध्यक्ष द्वारा निमिष खत्री के काम की प्रशंसा की गई है | वहीँ अपनी नियुक्ति पर निमिष खत्री ने कहा कि संगठन द्वारा जो दायित्व मिला है पूर्व की तरह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठां से निर्वाहन करूँगा साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे फिर से यह दायित्व देने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूँ व आभार प्रकट करता हूँ |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads