मऊआइमा चाची ने ही प्रेमी संग मिलकर 12 वर्षीय भतीजे की हत्या की थी,पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

मऊआइमा चाची ने ही प्रेमी संग मिलकर 12 वर्षीय भतीजे की हत्या की थी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कटभर पमरेजपुर में 15 जनवरी को 12 वर्षीय आदर्श कुमार की हत्या का मऊआइमा पुलिस ने किया खुलासा

चाची को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के आदर्श कुमार को मिली सजा!चाची ने हैं अपने प्रेमी संग मिलकर 12 वर्षीय भतीजे की जान ले ली

मऊआइमा के ग्राम कटभरपरमेजपुर में 15 जनवरी को बालक की हत्या का खुलासा

हत्या का मुख्य आरोपी प्रेमी की दुर्घटना में हो चुकी है मौत , मृतक की चाची और सह अभुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश प्रयागराज) मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभरपरमेजपुर में 15 जनवरी को 12 वर्षीय किशोर आदर्श कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाने में मऊआइमा पुलिस को सफलता मिली है । भतीजे आदर्श कुमार ने अपनी चाची को गैर के साथ अपत्तिजनक हालत में खेत में देख लिया आदर्श कुमार का सिर कुछ कर हत्या कर दी गई थी ! तथा मृतक का मोबाइल भी प्रेमी ले जा कर अपने मित्र को दे दिया था । जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक भतीजे की चाची और सह अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । जबकि मुख्य कातिला की वाहन दुर्घटना में मौत हो चुकी है ।
आप को बताते चले मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभरपरमेजपुर में 14 जनवरी को सरकेश कुमार गौतम के यहां पूजा थी । जिसमें तमाम मेहमान आए हुए थे । बताया गया है कि सरकेश कुमार गौतम के बडे भाई विनय कुमार की पत्नी सोना देवी उर्फ नूतन पत्नी विजय कुमार जो कहीं पुलिस के पद पर तैनात है । सोना अपने बहनाई जगेंद्र निवासी फाफामऊ को भी बुलाया था । साथ में जगेंद्र का मित्र हिन्शू शुक्ला उर्फ विश्वास पुत्र सुनील कुमार शुक्ला खागा फतेहपुर अपनी चार पहिया वाहन लेकर आया था। मऊआइमा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार सोना उर्फ नूतन से बहनाई से नाजायज़ सम्बंध थे। बताते हैं कि पूजा की रात सोना उर्फ नूतन तथा सोना का बहनाई जगेन्द्र गेहूं के खेत में आपत्तिजनक हालत में थे । जिसकी रखवाली जगेंद्र का मित्र हिमान्शू शुक्ला कर रहा था। तभी सोना का भतीजा आदर्श कुमार 12 वर्ष पुत्र सरकेश कुमार शौच के लिएखेत पर चला गया । जिसके हाथ में मोबाइल था। गजेन्द्र और सोना को लगा कि शायद आर्दश ने देख लिया है और मोबाइल से वीडीओ भी बना लिया है । जिसपर जगेन्द्र आर्दश कुमार के सिर पर ईट से कुचल कर हत्या कर दी तथा आदर्श का मोबाइल लेकर अपने मित्र हिमान्शू शुक्ला को दे दिया ।और चले गए। इंस्पेक्टर मऊआइमा प्रदीप कुमार के अनुसार इस मामले में अज्ञात हत्या में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की तह तक पहुंचने पर पता चला कि मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार निवासी फाफामऊ की 9 फरवरी को वाहन दुर्घटना में मौत हो चुकी है । सीडीआर एंव सर्विलांस की मदद से हिमान्शू शुक्ला उर्फ विश्वास को मय मोबाइल सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि जगेन्द्र कुमार ने उसे मृतक आदर्श कुमार का मोबाइल दिया था। तथा सोना उर्फ नूतन और जगेन्द्र कुमार का सम्बंधों के बारे में बताया। पुलिस ने मृतक आदर्श कुमार की चाची सोना उर्फ नूतन पत्नी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया तो उसने भी सारी सच्चाई बता कर अपना गुनाह कबूल कर ली । शुक्रवार को मऊआइमा पुलिस ने सोना उर्फ नूतन पत्नी विनय कुमार ग्राम कटभरपरमेजपुर मऊआइमा और हिमान्शू शुक्ला उर्फ विश्वास पुत्र सुनील कुमार शुक्ला खागा फतेहपुर को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त गजेन्द्र कुमार की वाहन दुर्घटना में 9 फरवरी को मौत हो चुकी है । इस प्रकार सोना उर्फ नूतन एंव हत्या का सहयोगी हिमान्शू शुक्ला को मृतक का बरामद मोबाइल के साथ जेल भेजा गया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads