प्रयागराज जंक्शन पर लावारिस बैग से पुलिस ने 106 कछुए किए बरामद

प्रयागराज जिले के प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार देर रात ट्रेन की जनरल बोगी में जीआरपी पुलिस ने लावारिस हालत मे एक बैग में रखें कछुए की खेप पकड़ी, मालूम होता कछुआ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. फिलहाल कछुआ को ले जाकर प्रयागराज जंक्सन के जीआरपी थाना में रखा गया है.

प्रयागराज जीआरपी पुलिस ने कछुओं की बड़ी खेप को बरामद की है ,ये कछुए एक बैग में लावारिस हालात में बरामद किए गए है. प्रतापगढ़ से मुम्बई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस की D2 जनरल बोगी में तस्कर एक बैग में भरकर इन कछुओं को ले जा रहे थे. सूचना मिलते ही ट्रेन आने से पहले ही जीआरपी के जवानों ने घेराबंदी करके पुरी ट्रेन ढूंढने के बाद तब जाकर एक जनरल बोगी में लावारिस हालत में पड़ी एक बैग को जब खोलकर देखा गया तो उसमें कछुए की खेप बरामद हुई पुलिस के अनुसार 106 कछुए बरामद हुए हैं. इस दौरान जीआरपी पुलिस ने कछुए के तस्कर को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन तस्कर नहीं मिला प्लेटफार्म से कछुए को जीआरपी थाना ले जाया गया जहां लिखा पढ़ी की जा रही है.

जीआरपी के एसआई सुरेंद्र कुमार को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली की साकेत एक्सप्रेस की D2 जनरल बोगी में लावारिस हालत में एक बैग पड़ा हुआ है प्लेटफार्म नंबर 9,10, पर ट्रेन आयी थी. बोगी में रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें 106 कछुए, के बच्चे मिले पुलिस के अनुसार कोई तस्कर नहीं मिला लेकिन लावारिस बैग की सूचना मिली थी. पुलिस के अनुसार की लिखा पढ़ी कर के वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है. इन कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी.

बाइट—–सुरेंद्र कुमार ,एसआई जीआरपी प्रयागराज

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads