दरगाह पर दर्शन करने के लिए मना करने पर श्रद्धालुओं ने किया पुलिस पर हमला।
बहरिया प्रयागराज बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा स्थित दरगाह पर दर्शन करने के लिए मना करने व लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिस वालों पर कुछ लोगों नें हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला पुलिस सहित दो सिपाही व कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए बता दें कि बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां का दरगाह है यहां रविवार बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं लेकिन शासनादेश के बाद शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लाॅकडाऊन है इसके बावजूद भी गोपालीपुर थाना सरायममरेज के कुछ लोग दर्शन करने के लिए आ गए मौके पर मौजूद वहां चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभ नाथ साहनी हमराहियों के साथ यह कहते हुए दर्शन करनें से मना कर दिया कि लाॅकडाऊन के बावजूद आप लोग यहां कहां आ गए जबकि दरगाह बंद है कोई दर्शन नहीं हो पाएगा। इसी बीच कुछ लोग शुभनाथ साहनी समेत वहां मौजूद सिपाही अमरनाथ चंद्रवीर, नंदलाल , राजेश कुमार आदि लोगों से भिड गये ।और गाली गलौज करने लगे इस बीच उसी भीड से कुछ लोगों ने वहां मौजूद सिपाही पर हमला बोल दिया और धीरे धीरे काफी संख्या में लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया जहाँ सिपाही चंद्रवीर व नंदलाल एवं महिला कांस्टेबल सुमन देवी,व स्थानीय नागरिक मोहम्मद युसुफ ऊर्फ छोटे को भी चोट लग गयी, स्थानीय लोगों की मदद से इन घायल सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा भेजा गया । और वहां मौजूद भीड़ को खदेड़ा का दूर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद ही मौके पर थाना थरवई, थाना फूलपुर ,व थाना सराय इनायत, आदि की भी फोर्स मौके पर पहुंच गयी। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।।
पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार।
पुलिस पर हमला करके भाग रहे तीन युवकों को पुलिस व स्थानीय लोगों मदद से पकड़ लिया गया जिसमें अभिजीत, चंद्रशेखर,व एक महिला सुशीला देवी है।
स्थानीय ग्रामीणों नें की पुलिस की मदद
पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी और इतनी भीड़ में हमला करने वाले पांच सिपाहियों पर भारी पड़ गए लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद करके हमला करने वाले लोगों को दौड़ाकर भगा दिया जिससे मैजूद सिपाहियों को गंभीर चोट लगने से बचा लिया गया।
सी,ओ फूलपुर राम सागर भी मौके पर पहुंचे ।
सिपाहियों पर हमलें कि खबर सुनते ही सीओ फूलपुर राम सागर मौके पर पहुंचे और वहां से बची भीड़ को खदेड़ कर दूर किया। और घायल सिपाहियों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया में जाकर हाल-चाल भी लिया और मौके पर पकड़े गए युवकों से पूछताछ भी किया और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।
फोटो, घायल महिला सिपाही सुमन,काँस्टेबल नंद लाल व चंदवीर स्थानीय नागरिक मो युसुफ ऊर्फ छोटे ।
व घटना के बाद सिकंदरा पहुंचे सीओ फूलपुर राम सागर ।