शहजाद खान
मऊ आइमा शारदा सहायक नहरों में नहीं आ रहा पानी किसान परेशान हे भगवान अब कैसे होई धान की खेती बिछड़त बा धान की खेती कैसे तैयार करी धान की नर्सरी
विकास खण्ड मऊआइमा क्षेत्र के दर्जनों गांव में किसानों की खेती नहर के पानी के ही जरिए से होती है शारदा सहायक नहर में पानी ना आने से किसानों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई है किसानों को धान की नर्सरी तैयार करनी है लेकिन नहर में पानी ना होने से धान की नर्सरी नहीं तैयार हो रही है नहर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है कई बार किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से नहर में समय से पानी छोड़ने की मांग की है लेकिन नहर विभाग के अधिकारी समय से नहर में पानी नहीं छोड़ सके हैं जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है नहर में पानी न आने से किसान धान की नर्सरी नही तैयार कर पा रहे है किसानों ने बताया कि हमारे यहां 22 जून से धान की रोपाई का समय शुरू होता है अब किसान निराश हो रहे है विभिन्न गांव के सैकड़ों किसानों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है