मऊआइमा थाना और चौकी का एसएसपी प्रयागराज ने किया औचक निरीक्षण दिए जरूरी दिशा निर्देश
प्रयागराज डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मऊआइमा थाना और चौकी का औचक निरीक्षण किया एसपी गंगापार धवल जयसवाल जी रहे मौजूद । निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाए जाने पर जरूरी दिशानिर्देश दिए ।
मंगलवार को दोपहर में अचानक एस एस पी सर्वेष्ठ त्रिपाठी मऊआइमा थाने में आ धमके । उनके आते ही पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए । एस एस पी ने थाने का रख रखाव और कोविड सम्बंधित अन्य जानकारी ली । कुछ देर तक थाना परिसर में घूम कर इधर उधर निरीक्षण करते रहे । सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद वह संतुष्ट दिखे तथा और जरुरी दिशानिर्देश देकर फोरलेन स्थित प्रयागराज और प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित रामफल इनारी पुलिस चौकी का भी औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एसपी गंगापार धवल जायसवाल भी मौजूद थे । कुछ देर तक निरीक्षण करने के बाद वह संतुष्ट नजर आए और कुछ विभागीय जरुरी दिशा निर्देश देकर चले गए ।
मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामफल इनारी चौकी क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर भी एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए भी दिए दिशा निर्देश