महाराष्ट्र भिवंडी कुछ ही वर्षों पहले बनी 4 मंजिला इमारत का हाल हुआ बेहाल महानगर पालिका में शिकायत

महाराष्ट्र मुंबई से सटे भिवंडी शहर के बाला कंपाउंड इलाके में कुछ ही वर्षों पहले बनी 4 मंजिला इमारत का हाल हुआ बेहाल!इमारत का एक हिस्सा झुक जाने से बिल्डिंग में रहने वालों की जान पर आ पड़ी है- जिसको लेकर जमीन के मालिक ने भिवंडी महानगर पालिका में बिल्डर के खिलाफ शिकायत भी की है/

थाने भिवंडी के बाला कंपाउंड इलाके में फैयाज सेठ की बिल्डिंग के सामने कुछ वर्ष पहले बनी 4 मंजिला इमारत हादसे को दे रही है दावत|समी उल्लाह अंसारी की जमीन पर बनी इमारत कुछ ही वर्षों में जर्जर होती जा रही है, इमारत के अंदर कई जगह दरारें पड़ गई हैं और इमारत का एक हिस्सा धीरे-धीरे झुकता जा रहा है जिसको लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है/

समी उल्लाह अंसारी के पुत्र रईस अंसारी ने इमारत बनाने वाले बिल्डर के खिलाफ भिवंडी महानगर पालिका में शिकायत की है, और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! रईस अंसारी ने शिकायती पत्र में लिखा है इमारत घटिया सामग्री से बनाई गई है और इसकी हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है और हादसा हो सकता है|

For

आपको बता दें रईस अंसारी ने Up9 News से बात करते हुए कहा है? उनके पिता समी उल्लाह अंसारी ने बिल्डर को इमारत बनाने के लिए अपनी जमीन दी थी लेकिन बिल्डर ने बिल्डिंग बनाते समय नियमों में अनदेखी की और लालच में आकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करवाया! इमारत का पहला माला बनते ही उस में दरारे पड़ना शुरू हो गई थी? और एक पाया झुक गया फिर भी बिल्डर माले पर माला चढ़ाता रहा और अब तो इमारत धीरे-धीरे एक तरफ झुकती जा रही है! जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है? रईस अंसारी ने कहा जिसको लेकर भिवंडी महानगर पालिका में शिकायत भी की गई है!

लेकिन भिवंडी प्रशासन की आंख में पट्टी बंधी हुई है प्रशासन की तरफ से लगातार इस मामले पर अनदेखी की जा रही है| ऐसे में रईस अंसारी के मुताबिक इस मामले पर जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोई भी हादसा हो सकता है तब यह किसकी जवाबदेही होगी?

वही रईस अंसारी के भाई नफीस अहमद अंसारी से सवाल पूछा गया कि इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कोई तकलीफ नहीं है ना तो बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कोई शिकायत है? इस पर रईस अंसारी के भाई ने कहा इमारत की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है! लोगों ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई का पैसा बिल्डर को दिया है| एक तरफ तो बिल्डिंग ढह जाने का डर सता रहा है| वहीं दूसरी तरफ पैसा डूब जाने का भी डर लग रहा है?

हालांकि बताया जा रहा है इस बिल्डिंग में चारों मार्लों पर लोगों ने फ्लैट खरीद रखे हैं और अब वहां पर रहने वाले लोगों को अपने पैसे डूब जाने का डर भी सता रहा है? इस इमारत में रहने वाले लोगों की माने तो सब कुछ बेहतर है कोई दिक्कत नहीं|

ऐसे में इस इमारत में अपनी मेहनत का पैसा लगाकर फ्लैट खरीदने वाले लोगों का क्या होगा

वहीं इस पूरे मामले पर बाला कंपाउंड के नगरसेवक से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन इस पूरे मामले पर नगरसेवक मैं कुछ भी कहने से इनकार कर दिया

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है जिस तरह से बिल्डिंग का एक हिस्सा झुकता जा रहा है और रईस अंसारी के आरोपों की माने अगर कोई हादसा हो जाता है तो आखिर किस की जवाबदेही होगी?

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads