यूपी 2022 विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भरेंगे दम
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ शायरी के दम पर देश हे नहीं दुनिया भर में प्रतापगढ़ का नाम रोशन करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है/ जिससे यूपी में राजनीतिक गर्म हो गई है! इमरान प्रतापगढ़ी अपने शायरी और अच्छे व्यवहार के चलते यूपी में मतदाताओं को कितने लुभा पाते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा? 2022 विधानसभा चुनाव में हालांकि अभी समय है लेकिन प्रतापगढ़ में राजनीतिक गर्म होती नजर आ रही है, कांग्रेस पार्टी से अलग-अलग उम्मीदवार ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है इसी कड़ी में रानीगंज विधानसभा से युवा उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता मोहम्मद सैफ दम भरने की तैयारी कर रहे हैं, और रानीगंज क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं वही प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधानसभा से नीरज तिवारी भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बताते हुए दम भर रहे हैं/ नीरज तिवारी भी क्षेत्र की जनता को लुभाने में लगे हुए हैं हालांकि अभी पार्टी की तरफ से किसी भी उम्मीदवार की लिस्ट जारी नहीं हुई है लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि इमरान प्रतापगढ़ी को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही प्रतापगढ़ की राजनीति में भी बड़ा उलटफेर हो सकता है जिसको देखते हुए युवाओं का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ एक बार फिर से साफ नजर आ रहा है/