मऊआइमा सपा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अफ़सरून निशा बिगाड़ सकती हैं बीजेपी का खेल

मऊआइमा ब्लॉक से 5 बार ब्लाक प्रमुख रहे मोहम्मद शमी की बहू है अफ़सरून निशा

मऊआइमा ब्लाक प्रमुख दावेदारी के लिए सपा भाजपा में हो सकता है कड़ा मुकाबला

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के बाद अब यूपी में ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी राजनीति गर्म हो गई है/

समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की सपा ने मऊआइमा ब्लॉक से अफ़सरून निशा पत्नी इम्तियाज शमी को अपना प्रत्याशी बनाया है/

आखिर कौन हैंअफ़सरून निशा और इनका राजनीतिक इतिहास क्या है,

मऊआइमा ब्लॉक से 5 बार ब्लॉक प्रमुख रहे मोहम्मद शमी की बहू है अफ़सरून निशा मऊआइमा दुबही ग्राम सभा के ग्राम प्रधान इम्तियाज शमी की पत्नी है अफ़सरून निशा

दुबाही ग्राम सभा के ग्राम प्रधान इम्तियाज शमी के पिता मोहम्मद शमी मऊआइमा ब्लॉक से 5 बार ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं/सपा नेता मोहम्मद शमी को भारत सरकार पंचायती राज्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित भी किया गया था! मोहम्मद शमी प्रयागराज में सपा के दिग्गज नेता जाने जाते थे, मोहम्मद शमी ने सपा का दामन छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए थे, मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी सभी समाज सभी वर्गों का सम्मान करते थे मोहम्मद शमी प्रयागराज के दिग्गज नेताओं में से एक थे, सरकार किसी की भी हो मोहम्मद शमी को हराना नामुमकिन माना जाता था! क्षेत्र की जनता हमेशा से ही मोहम्मद शमी पर विश्वास करती थी !और ऐसे ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुना करती थी जो मोहम्मद शमी को वोट करके ब्लॉक प्रमुख बनाएं, मोहम्मद शमी सभी वर्गों सभी समाज के लोगों का सम्मान करते थे और सभी के सुख दुख में साथ भी दिया करते थे! जनता का प्रेम ही था जो मऊआइमा ब्लॉक से 5 बार ब्लॉक प्रमुख चुने गए, हालांकि बताया जाता है राजनीतिक रंजिश के तहत उनकी हत्या करवा दी गई थी! उनकी हत्या के बाद से ही मोहम्मद शमी के पुत्र इम्तियाज शमी पर सारी जिम्मेदारी आ गई थी, समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इम्तियाज शमी पर भरोसा जताते हुए मऊआइमा ब्लॉक से उनकी पत्नी को अपना प्रत्याशी बनाया है,

अफ़सरून निशा कैसे बिगाड़ेगी बीजेपी प्रत्याशी का खेल

आपको बता दें 2015 ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मोहम्मद शमी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुधीर मौर्य से हुआ सुधीर मौर्य के पक्ष में ज्यादा वोट पड़ने से सुधीर मौर्य मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख बने सपा की सरकार में प्रयागराज मंडल में बीजेपी का पहला प्रत्याशी जीत कर आया था! वह भी ऐसे प्रत्याशी को हराकर जिसको हराना नामुमकिन माना जाता था,इस बार महिला सीट होने की वजह से सुधीर मौर्य की पत्नी सविता मौर्या चुनावी मैदान में हैं/ और माना जा रहा है सविता मौर्या को बीजेपी अपना प्रत्याशी बना सकती है, हालांकि कुछ महीनों पहले तक यह अटकलें लग रही थी की इम्तियाज शमी की पत्नी अफ़सरून निशा चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आते ही या तो कंफर्म हो गया है कि सपा ने इम्तियाज शमी की पत्नी अफ़सरून निशा को अपना प्रत्याशी बनाया है! जिन की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है,

आपको बता दें पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की हत्या के बाद से उनके कामकाज की पूरी जिम्मेदारी इम्तियाज शमी पर आ गई थी, इम्तियाज शमी के चुनावी मैदान में आ जाने से अब उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है/ इस बार बीजेपी प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है/ जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सुधीर मौर्य की पत्नी को मऊआइमा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाया जा सकता है ऐसे में 5 बार मऊआइमा के ब्लाक प्रमुख रहे मोहम्मद शमी की बहू अफ़सरून निशा का सीधा मुकाबला पूर्व प्रमुख सुधीर मौर्य की पत्नी सविता मौर्या से होगा!
हालांकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अभी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की कोई भी सूची जारी नहीं हुई है ऐसे में पार्टी किस को अपना प्रत्याशी बनाती है यह कह पाना जल्दबाजी होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads