यूपी पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख-जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी लहराएगा सपा का परचम-आसिफ सिद्दीकी

यूपी पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख-जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी लहराएगा सपा का परचम आसिफ सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश में जल्द ही हो सकता है ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों का ऐलान ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने समीकरण जुटाने में लगी हुई हैं, पंचायत चुनाव में विपक्षी पार्टी सपा के प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी, यूपी में समाजवादी पार्टी के समर्पित जिला पंचायत सदस्यों ने जीत हासिल कर पार्टी का और पार्टी की शीर्ष नेतृत्व का कद बढ़ाया है! पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है! ऐसे में अब सपा के बड़े नेताओं की नजर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर टिकी हुई है! हालांकि ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जनता के द्वारा नहीं होता है,लेकिन फिर भी पार्टी को सपा प्रत्याशियों के अच्छे प्रदर्शन और जीत की उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है| लेकिन इन चुनावों में जिस पार्टी की सरकार मौजूदा समय में होती है उसी पार्टी के प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत मानी जाती है, अगर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी सपा का परचम लहराता है तो इसका सीधा असर 2022 विधानसभा चुनाव पर भी दिखेगा ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी बताए जाने वाले सपा के वरिष्ठ नेता आसिफ सिद्दीकी ने यूपी में होने वाले ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है! आसिफ सिद्दीकी ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहा है! यूपी की बीजेपी सरकार हर मुद्दों पर विफल साबित हो रही है! सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त है! और जनता ने इसीलिए यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को नकारते हुए सपा समर्थित प्रत्याशियों पर अपना भरोसा जताया है|और यूपी में होने वाले ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे और अपने क्षेत्र का विकास करेंगे वही आसिफ सिद्दीकी ने यह भी कहां है! यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव बनेंगे यूपी के अगले मुख्यमंत्री जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली 4 साल तक यूपी की जनता को सिर्फ छला गया है इसीलिए जनता ने अब मन बना लिया है| हर मुद्दे पर यूपी के योगी सरकार विफल साबित हुई है, जिसका जवाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी, यूपी के लोगों ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंक कर यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाना है|

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads