शहजाद खान
मऊ आइमा लॉकडाउन के पांचवें दिन दुकानें न खुलने से सडकें रही वीरान लोगों ने जरूरत के सामान लेकर घरों में खुद को रखा कैद
प्रशासन की मुस्तैदी से सड़कों बाजारों भीड़भाड़ वाले इलाकों में छाया रहा पूरी तरह सन्नाटा
कोरोना से भयावह होते हालात और हाईकोर्ट द्वारा कई बार संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश मिलने के बाद यूपी सराकर ने लॉकडाउन की समय सीमा बढाई है अब सोमवार 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लाॅकडाउन जिले में वही तीन दिवसीय लॉकडाउन के पांचवें दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा मेडिकल के अलावा जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें ही खुली दिखी सड़कों पर जगह-जगह पुलिस का पहरा दिखा पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराया। पुलिस कर्मियों की सक्रियता के चलते भी आम नागरिक सड़कों पर नहीं निकले सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही खामोशी को तोड़ते नजर आए कोरोना के तेजी से फैलने के साथ ही शासन-प्रशासन ने आम नागरिकों को इससे बचाने का प्रबंध भी तेज कर दिया है पहले जहां 35 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया, वहीं तीन का अब सोमवार 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा
