राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का निधन कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का निधन कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

कोरोना से संक्रमित राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया है वह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था मिली जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली इलाज के दौरान उनके निधन की सूचना व्हाट्सएप, फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया पर छा गई गाजियाबाद के राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है रालोद कार्यकर्ताओं में अपने नेता के निधन से शोक व्याप्त है और वे अपने संदेशों के माध्यम से शोक जता रहे हैं साथ ही साथ तमाम राजनेतिक पार्टियों समाज सेवियों में भी चौधरी अजीत सिंह की मौत से गहरा दुःख व् शोक की लहर दौड़ गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads