यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट पर बोले सपा नेता आसिफ सिद्दीकी अभी तो यह झांकी है 2022 की जीत बाकी है

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट पर बोले सपा नेता आसिफ सिद्दीकी अभी तो यह झांकी है 2022 की जीत बाकी है

उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा ने जबरदस्त वापसी की है समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशियों ने बीजेपी को पछाड़ा है!

बीजेपी समाजवादी पार्टी से पिछड़ कर प्रदेश में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है! सपा ने दमदार वापसी की है पूरे प्रदेश में सपा ने अब तक 791 वार्ड पर जीत हासिल की है! वहीं बीजेपी 601 पर ही रहकर सिमट गई! बीएसपी 354 वार्ड पर जीत हासिल कर तीसरी बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है! और कांग्रेस को केवल 66 पर ही जीत हासिल हुई है निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है अब तक 1245 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है! पंचायत चुनाव में सपा नंबर वन की पार्टी बनकर उभरी है जिस पर मुंबई से समाजवादी पार्टी के नेता आसिफ सिद्दीकी का बयान सामने आया है आसिफ सिद्दीकी ने कहा है जनता अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आने वाली है यूपी वाले अब सब समझ चुके हैं और अभी तो यह झांकी है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना बाकी है आसिफ सिद्दीकी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के झूठ और छालावे को यूपी की जनता अब समझ चुकी है लोगों में बीजेपी के खिलाफ खास आक्रोश है हर मुद्दों पर यूपी सरकार विफल साबित हुई है जनता ने अब मन बना लिया है! जनता अब 2022 विधानसभा में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी! पूरे बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव होंगे यूपी के अगले मुख्यमंत्री सपा नेता ने बड़ा बयान दिया है!

आपको बता दें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने दम भरा था प्रदेश में जिस की सरकार होती है! पंचायत चुनावों में भी उसका दबदबा कायम रहता है! लेकिन भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है! समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने ज्यादा वार्ड पर जीत हासिल की है! जिससे राजनीतिक गलियारों में अब सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं! सपा की प्रचंड जीत से अब समाजवादी खेमे में खुशी की लहर है व बीएसपी और बीएसपी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा वार्ड पर जीत हासिल की है!

हालांकि आपको बता दे यूपी पंचायत चुनाव के रुझान अभी पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं आज सुबह तक यही आंकड़े सामने आए हैं थोड़ी देर में रुझान पूरी तरह साफ हो जाएंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads