कोरोना को हराना है तो टीका लगवाना जरुरी - निमिष खत्री

कोरोना को हराना है तो टीका लगवाना जरुरी – निमिष खत्री

प्रयागराज मऊआइमा नगर पंचायत के नामित सभासद व भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल जिला संयोजक निमिष खत्री ने आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया, निमिष खत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा में कोरोना का टीका लगवाया और सभी क्षेत्र वासियों से टीका लगवाने की अपील भी की |
बीजेपी नेता निमिष खत्री का कहना है कोरोना को हराना है तो टीका लगवाना जरूरी है | कुछ लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है |किसी के बहकावे में बिल्कुल भी ना आए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवा कर सबसे पहले वैक्सीन लगवाएं | इस मुहिम में सभी को साथ आना चाहिए | कोरोना वैक्सीन ही कोरोना वायरस को हराने में सबसे कारगर | निमिष खत्री ने सभी क्षेत्र वासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की |
वही निमिष खत्री ने यह भी कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रामक खबरें फैला रहे थे वही वैक्सीनेशन कार्य को और तेज करने का सुझाव दे रहे हैं |अगर आप सत्य की तह तक पहुंचेंगे तो भड़काने वाले लोग सबसे पहले वैक्सीन लगवा रहे हैं | क्योंकि ऐसे लोगों को पता है वैक्सीन ही कोरोना को हरा सकता है | इसीलिए किसी के बहकावे में बिल्कुल भी ना आए और वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवा कर सबसे पहले अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवाए और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें घर पर रहें सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads