विधि और विधान के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवगलपुर श्रीमती आरती यादव सहित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

शहजाद खान

विधि और विधान के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवगलपुर श्रीमती आरती यादव सहित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जीते ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई कोरोना के कारण शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरीके से ऑनलाइन रखा गया था जिले के सभी नवनिर्वाचित प्रधानों एवं सदस्यों को जूम ऐप के जरिए शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह गांव के अधिकतर पंचायत भवन में रखा गया था जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आनलाइन समारोह संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कल यानी बुधवार को भी जारी रहा दरअसल, कोरोना का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैला हुआ है यही वजह है कि नवनिर्वाचित प्रधानों को इतिहास में पहली बार ऑनलाइन शपथ दिलाई गई कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में नव निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था विकास खण्ड मऊआइमा के ग्राम पंचायत देवगलपुर सामुदायिक केंद्र के भवन में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती आरती यादव पत्नी संजय यादव को ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद भारती द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती आरती यादव ने ख़ुशी का इजहार किया अपनी पंचायत के मतदाताओं का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया उसके साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई इस दौरान रामफल इनारी चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी कांस्टेबल शील कुमार भी पुलिस बल के साथ व्यवस्था को जानने हेतु मौके पर उपस्थित रहे इसी दौरान UP 9 NEWS के रिपोर्टर से खास बातचीत में कहा इस महामारी के चलते इतिहास में पहली बार प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ली है उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौर में गांव में इस महामारी को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों का सबसे बड़ा रोल होगा हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस महामारी की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास करेंगे ताकि हमारी ग्राम सभा कोरोना मुक्त हो सके।वैक्सीनेशन के लिए करेंगे प्रेरित उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि ग्रामीणों में इस महामारी का डर निकाला जाए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि गांव में ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्य कराना है और बिना किसी भेदभाव के हर पात्र और जरूरतमंद को आवास वृद्धा विधवा पेंशन मनरेगा के अंतर्गत आने वाली सुविधाएं दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी गांव में स्वच्छता और रास्तों को दुरुस्त कराने और ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads