लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने वालों की खैर नहीं -जगनारायण चौकी प्रभारी क़स्बा मऊआइमा
कोरोना वायरस से रोकथाम व बचाव को लेकर मऊआइमा पुलिस का जागरूकता अभियान
कोविड-19 के नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती!
प्रयागराज कोरोना वायरस से रोकथाम और बचाव को लेकर प्रयागराज पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है | जनपद के सभी थाना क्षेत्रों अथवा शहर के मुख्य चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है | और लोगों से अपने घर में रहने की अपील की जा रही है, वही बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों पर प्रशासन सख्ती भी दिखा रहा है |
मऊआइमा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम द्वारा कोरोना वायरस से रोकथाम और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है | लॉक डाउन का पालन भी कराया जा रहा है,नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती भी दिखा रहे है |
वही मऊआइमा कस्बा चौकी प्रभारी जगनारायण भी कार्यभार संभालते ही एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं, चौकी प्रभारी कस्बा क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं |
कोरोना वायरस से रोकथाम बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं, और लोगों से अपने घर पर रहने की अपील कर रहे हैं | बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती भी कर रही है,चौकी प्रभारी जगनारायण ने कहा कि जो लोग नियमों को अनदेखा कर रहे हैं उनके खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए | लोग बिना वजह घर से बाहर ना निकले और बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले