लॉकडाउन का उल्लंघन,शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 आरोपियों पर मऊआइमा पुलिस ने की कार्रवाई

लॉकडाउन के उल्लंघन शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 आरोपियों पर मऊआइमा पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश प्रयागराज लॉकडाउन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मऊआइमा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन और शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 151 107 116 के तहत कार्रवाई की है!
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मऊआइमा कस्बा चौकी अंतर्गत पुलिस ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के उल्लंघन और शांति व्यवस्था भंग करने वाले सात आरोपियों पर कार्रवाई की है!
संजय पुत्र मिठाई लाल जानी पुत्र मुन्ना निवासी सदर बाजार मऊआइमा राम कैलाश पुत्र राम लखन महेश चंद्र पुत्र राम लखन निवासी स्टेशन रोड मऊआइमा श्याम मुरारी पुत्र जीतलाल अनिल सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी चौहान का पूरा मऊआइमा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है!

आपको बता दें कोरोना वायरस के चैन को तोड़ने के लिए यूपी सरकार ने लॉक डाउन की सीमा बढ़ा दी थी! जिस को अमल में लाने के लिए प्रयागराज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है!

एक तरफ प्रशासन इस वैश्विक महामारी से रोकथाम बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है! वही नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन नियमानुसार उचित कार्रवाई भी कर रहा है! इसी कड़ी में आज मऊआइमा पुलिस ने 7 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads