राजीव गांधी भारत को महफूज व तरक्की वाला मुल्क बनाने का देखा था सपना - रमाकांत त्रिपाठी

राजीव गांधी भारत को महफूज व तरक्की वाला मुल्क बनाने का देखा था सपना – रमाकांत त्रिपाठी

हंडिया (प्रयागराज) । राजीव गांधी की 30 वी शहादत दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनु पुर द्वारा ग्राम सभा भगौतीपुर में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रमाकांत त्रिपाठी तथा संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनु पुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद ने किया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं धनु पुर के प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। तरक्की पसंद राजीव ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस कंप्यूटर, आईटी और टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनु पुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद ने कहा कि एक दूरदर्शी नेता की तरह राजीव गांधी ने देश की तरक्‍की के लिए विज्ञान और युवा को एक साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की थी।
कार्यक्रम में रामरति बिंद ,चंद्र शेखर बिंद , गया प्रसाद बिंद, रामफल बिंद, बंगाली बिंद, फतेह बहादुर सिंह, गुल्लुर हरिजन , रमेश कुमार बिंद , जयप्रकाश, आशीष कुमार, संतोष कुमार, मुन्नी लाल पाल , जावेद अहमद , मकसूद अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में फल भी वितरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads