कोविड-19 के सेक्टर मजिस्ट्रेट आशीष वर्मा ने ग्राम निगरानी समिति के कार्यों की परखी हकीकत
शहजाद खान
प्रयागराज कोविड -19 के सेक्टर मजिस्ट्रेट आशीष वर्मा द्वारा मऊआइमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत-गढ़चंम्पा एवं मलखानपुर में आज ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में कोरोना संक्रमण से बचाव व संक्रमण के प्रसार को रोकने के बारे में ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों के समक्ष विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी समिति के सभी सदस्यों को बताया गया कि सभी लोग संयुक्त रूप से सेनेटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करते व करवाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित व जिम्मेदारी पूर्वक थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर आदि के सहयोग से घर-घर प्रति व्यक्ति का सर्वे का कार्य करते हुए किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की सम्भावना दिखाई देने पर तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध करवाते हुए आवश्यक सुझाव देने के साथ-साथ संक्रमित व्यक्ति से सम्बन्धित आवश्यक सूचना व रिपोर्ट अपनी-अपनी ग्राम पंचायत स्तरीय ग्राम निगरानी समिति के कार्यालयों तक सतत व अविलम्ब उपलब्ध करायेगें समीक्षा बैठक में ग्राम निगरानी समितियों में शिक्षक लालचंद्र निर्मल प्रधान पति, उदय यादव, ग्राम विकास अधिकारी मग्घे लाल सरोज, रोजगार सेवक रामनरेश, शहजाद खान , कामता प्रसाद यादव, गुलाब कुमार, शिव भगवान, सफाई कर्मी अजय कुमार ,आगनबाडी मीरा पाण्डेय, आशा स्वाति देवी आदि सदस्य मौके पर मौजूद रहे