राम कथा में पत्रकारों का हुआ सम्मान
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़ । सगरासुन्दरपुर बाजार में चल रही श्री राम कथा के विश्राम दिवस पर श्री राम कथा को प्रमुखता से न्यूज़ पेपरों मे निकालने के लिये श्री राम कथा समिति के द्वारा क्षेत्र के पत्रकार ज्ञान प्रकाश शुक्ल, उमेश तिवारी, अनूप त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र, राकेश त्रिपाठी, सन्तोष तिवारी, अरविंद दुबे, सुरेश शुक्ल, राहुल मिश्र को कथा व्यास श्री अरविंद जी महाराज के द्वारा कार्यक्रम के संजोयक समाजसेवी संजय शुक्ल के द्वारा अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर अशोक पांडेय, उमाकान्त मिश्र, पूर्व प्रधान संजीव मिश्र, परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, जिला अध्यक्ष अनिल पांडेय स्वतंत्र, उमाशंकर मिश्र, प्रदीप तिवारी, उदयराज तिवारी, शिवमूर्ति तिवारी आदि मौजूद रहे ।