किसानों की लड़ाई लड़ रही है प्रियंका गांधी

किसानों की लड़ाई लड़ रही है प्रियंका गांधी

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में राजेंद्र मिश्र को चुना गया अध्यक्ष

प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत हंडिया विधानसभा के भेलसी न्यायपंचायत और भीटी न्याय पंचायत प्रतापपुर विधानसभा के भोपतपुर न्याय पंचायत में कांग्रेस जनों के साथ बैठक संपन्न।
भेलसी न्यायपंचायत का अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को चुना गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

धनु पुर ब्लाक के भूपत पुर न्याय पंचायत में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मुल्लापुर गांव में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी किया। संगठन का चुनाव करने से पहले बैठक मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने कांग्रेश के कार्यकर्ताओं का आवाहन किया युवा 2022 की तैयारी अभी से शुरू कर दें और संगठन सृजन अभियान में न्याय पंचायतों का गठन 2022 के चुनाव में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
धनु पुर ब्लाक के 9 पंचायतों का गठन तो होगा ही इसमें प्रतापपुर विधानसभा के 3:30 न्याय पंचायत शामिल है उनका गठन लगभग पूरा होने जा रहा है। तिवारी ने कहा कि धनु पुर ब्लाक का यह छेत्र हमेशा कांग्रेसका गढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व विधानसभा में ना होने के कारण यह क्षेत्र पिछड़ गया। यहां पर विधायकों ने हमेशा अपना निजी कालेज बनाने की सूची और जनता से वोट लेकर बड़े-बड़े वादे करके जनता के लिए कुछ करने के बारे में कभी सोचा ही नहीं जिससे क्षेत्र उपेक्षित रहा और क्षेत्र के लोगों को जागना होगा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का साथ देना होगा। जिससे कि एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराया जा सके। अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि प्रतापुर विधानसभा में कांग्रेश को जो लोग हल्के में ले रहे हैं वह गलतफहमी में है। उधर हड़िया के भेलसी गांव में जिला कांग्रेस महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि कांग्रेश अब अपनी जड़ें जमीन स्तर तक मजबूत कर चुकी है। कांग्रेश के जिला कोषाध्यक्ष एवं हडिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बलराम बिंद ने कहा कि कांग्रेस संगठन का ढांचा पूरी तरह तैयार कर लिया है 2022 आते-आते कांग्रेश की हवा नजर आएगी और दिखेगी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ऑडी अध्यक्ष ने कहा कि 30 साल हो गए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी और एक दशक से ज्यादा समय हो गया। विधानसभा में कांग्रेस का नेतृत्व नहीं हुआ इसलिए जनता निराश है यूथ परेशान है व्यापारी हैरान है अब लोग कांग्रेश की तरफ देख रहे हैं। हंड़िया ब्लाक के भेलसी न्याय पंचायत मेंकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगा पार के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने कहा कि पूरे गंगा पार में समस्त ब्लॉकों में कांग्रेश अपना जिला पंचायत चुनाव लड़ने जा रही है । उन्होंने कहा कि संगठन से जन अभियान के द्वारा कांग्रेस ने लगभग 116 न्याय पंचायतों का गठन बड़ी तेजी से कर लिया है और जिला पंचायत के चुनाव में हम चौंकाने वाला परिणाम देने 2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में एवं प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ने जा रही हैं और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेश पूरी तरह तैयार है और जनता भी कांग्रेस की तरफ देख रही। बैठक को संबोधित करते हुए गंगा पार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि आज 100 दिन पूरे हो गए किसान सड़क पर आंदोलन कर रहा है दिल्ली से लेकर गाजियाबाद तक एमएसपी पर किसानों की खरीदारी धान की नहीं हुई लेकिन सरकारी एजेंसियां सरकार को गलत रिपोर्ट देखकर बता रही हैं कि किसानों ने धान की कीमत एमएसपी पर लिया है जो कि गलत है निराधार है आज किसान संगठित होकर कांग्रेश की तरफ देख रहा है। प्रियंका गांधी पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ रही है और 2022 के चुनाव में योगी सरकार का तख्ता पलट कर जनता उसका जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन समिति हंड़िया के अध्यक्ष सलीम ने किया । बैठक के अंत में राजेंद्र मिश्र को न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। उनके चुने जाने पर जिला अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने स्वागत किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला कांग्रेश सचिव रमाकांत त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के सचिव मुकेश मिश्र, मुकेश द्विवेदी, रतन मिश्र, मोहम्मद हसन, त्रियुगी नारायण मिश्र , सुरेश कुमार मिश्र, श्रीकांत मिश्र राममूर्ति यादव ,उदल प्रजापति , अंकित मिश्र , आशुतोष मिश्र , शिवम त्रिपाठी , उधर धनूपुर में इलियास सलमानी मोहम्मद शहाने मोहम्मद नवाब जावेद सिद्दीकी डॉक्टर फरीद अंसारी एडवोकेट इमरान अंसारी मोहम्मद परवेज मेवा लाल गुप्ता हाजी फरीदुद्दीन जुनेद आलम अकबर हुसैन फखरुद्दीन प्रमुख रूप से उपस्थित।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads