अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष खेतों में पसीना बहाने में भी महिलाएं किसी से कम नहीं समाज सेविका शिवकुमारी यादव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
खेतों में पसीना बहाने में भी महिलाएं किसी से कम नहीं समाज सेविका शिवकुमारी यादव
संवाददाता रणविजय सिंह यादव प्रतापगढ़।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतापगढ़ की समाज सेविका शिव कुमारी यादव ने कहा कि खेतों में पसीना बहाकर कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर निर्भरता की ओर बढ़ाने में ग्रामीण महिलाओं का योगदान विशेष रुप से है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका ज्यादातर पर्दे के पीछे जैसी रही लेकिन सामाजिक कारणों के चलते उत्तर प्रदेश में लगभग 2.48 करोड़ किसानों में से ग्रामीण महिलाओं की संख्या लगभग 18.24 ही है इसके बावजूद फसल बुवाई से लेकर कटाई और भंडारण में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत कर रही हैं। विभिन्न फसलों को सर्वाधिक उपज लेने पर राज्य स्तर पर मिलने वाले पुरस्कारों में लगभग 110 पुरस्कार अब तक महिलाओं के हिस्से में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेती किसानी को बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानजनक कार्य करने पर महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया यह बहुत ही सम्मानजनक कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads