प्रयागराज मऊआइमा कस्बा के अलग-अलग क्षेत्रों में नालियों पर लगी जालियां हुई ध्वस्त नालियों में गिरकर लोग हो रहे हैं चोटिल कहां है जिम्मेदार
साल भर पहले ही नालियों पर लगी जालियां हुई ध्वस्त!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज मऊआइमा नगर पंचायत के अलग-अलग क्षेत्रों फिर चाहे सड़कें हो या फिर गलियां नालियों पर लगी जालिया ध्वस्त हो चुकी हैं! कोई देखने सुनने वाला नहीं!ध्वस्त जालिया दुर्घटना को दे रही है दावत! कब और कैसे हो पाएगी मरम्मत! जिम्मेदार नगर पंचायत कार्यालय में कर रहे हैं आराम! सड़कों गलियों का है बुरा हाल
प्रयागराज के नगर पंचायत मऊआइमा कस्बे के अलग-अलग क्षेत्रों में फिर चाहे वह सड़क हो या फिर गलियां नालियो पर लगे जालियां धीरे-धीरे ध्वस्त होती जा रही हैं जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वही लोग गिरकर चोटिल भी होते रहते हैं! मऊआइमा नगर पंचायत कार्यालय में आराम फरमा रहे जिम्मेदार कहां है जनता पूछ रही है सवाल क्या किसी दुर्घटना का कर रहे हैं इंतजा!
वही आपको बता दें मऊआइमा नगर पंचायत में तैनात अधिकारियों और जिम्मेदारों के खिलाफ नामित सभासद निमिष खत्री ने मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी प्रयागराज को शिकायत भी की है!और नगर पंचायत में मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों पर सवाल भी उठाए है! निमिष खत्री ने आरोप भी लगाया था नगर पंचायत कार्यालय में तैनात अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार पूरी मनमानी तरीके से नगर पंचायत को चला रहे हैं! जिसको लेकर निमिष खत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जिलाधिकारी प्रयागराज मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की थी
