छात्र - छात्राओं का सतत विकास व पर्यावरण को संरक्षित रखना ही लक्ष्य - डा.श्याम दुलारी सिंह

छात्र – छात्राओं का सतत विकास व पर्यावरण को संरक्षित रखना ही लक्ष्य – डा.श्याम दुलारी सिंह

ऊं बूढ़ेश्वरनाथ आर.एस.वी. एस. महाविद्यालय तिना चितरी मे सात दिवसीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारम्भ

इन्द्रमणि त्रिपाठी ( नीरज ) संवाददाता

सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़,।ऊं बूढेश्वरनाथ आर. एस. वी. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिना चितरी मे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत सोमवार को कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहीं डा.श्यामदुलारी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप पुष्प व दीप प्रज्वलित करके किया । इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।जिसमें कोमल शर्मा, श्रेया गौतम व स्वेता गुप्ता ने सरस्वती वंदना, आलिया बानो व आसी सिंह ने स्वागत गीत तथा लक्ष्मी शर्मा व सरला कोरी ने दहेज गीत प्रस्तुत किया। वैशाली गौतम ने समय के महत्व पर अपने विचार प्रकट किया ।इसके अलांवा दिव्या शर्मा ने शिक्षा प्रसार गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकृष्ट किया ।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित डा.श्यामदुलारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां छात्र – छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है वहीं पर उनमें साफ – सफाई तथा वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति भी रुचि बढ़ती है ।आगे उन्होने कहा कि आगामी चुनाव मे सभी अपने मत का प्रयोग करेगें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेगें, क्योंकि मतदान महादान है और इससे आपके गांव, समाज तथा देश के विकास की डोर जुड़ी होती है ।विशिष्ट अतिथि के रुप मे शिविर मे उपस्थित रही सुमित्रा पाण्डेय ने अपने उद्बोधन के दौरान प्रकृति की स्वत: नियामक क्रियाविधि को मजबूत करने के उपायों से छात्रों को अवगत कराया और कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर.डी यादव ने कहा कि अपने आप में चारित्रिक समरूपता होनी चाहिए क्योंकि उच्च चरित्र प्राप्त व्यक्ति समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त करता है ।कार्यक्रम का संचालन हरि बहादुर सिंह ( हर्ष ) ने किया । इस दौरान ऊषा सिंह कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई, हरिश्चंद्र कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई, रामकृष्ण मिश्र, संदीप त्रिपाठी, बृजेश यादव, सुरेश शर्मा, दिलीप तिवारी, शिखा सिंह, संध्या सिंह, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads