भव्य राम मंदिर निर्माण में कस्बे के सैकड़ों बच्चों ने समर्पित किया गुल्लक
प्रतापगढ़,पट्टी तहसील प्रचारक के अथक प्रयास का नतीजा रहा की राम मंदिर निर्माण को लेकर बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए, बच्चों ने एकत्र किया हुआ गुल्लक का धन भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए खुशी-खुशी समर्पित कर दिया, यह कार्य आज पट्टी कस्बे के बच्चों द्वारा कस्बे में ही उर्मिला वाटिका में विश्राम के लिए रुके प्रांतीय प्रचारक की मौजूदगी में हुआ । पट्टी कस्बे में संघ प्रचारक राजवर्धन राम मंदिर निर्माण का जब प्रचार प्रसार शुरू किया था तो उन्हें कस्बे के सैकड़ों बच्चों ने अपने गुल्लक को समर्पित करने के लिए खुशी खुशी इच्छा जाहिर की थी| इसके लिए तहसील प्रचारक राजवर्धन सौरभ ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उर्मिला वाटिका में उन बच्चों को बुलवाया जो बच्चे अपना गुल्लक भव्य राम मंदिर के निर्माण हेतु समर्पित करना चाह रहे थे| क्योंकि इस समय प्रांत प्रचारक पट्टी क्षेत्र में आए हुए थे और विश्राम के लिए उर्मिला वाटिका में रुके थे, इसकी जानकारी होते ही पट्टी कस्बे के यशू, लकी, पार्थ, मान्या श्रीवास्तव, यस, आर्यन, समेत सैकड़ों कि संख्या में बच्चे उर्मिला वाटिका पहुंचे और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपना गुल्लक जो उन्होंने अपनी अल्प बचत से तैयार किया था समर्पित कर दिया| इस दौरान बच्चों ने कहा कि यह सहयोग राशि राम मंदिर निर्माण में लगनी चाहिए जिससे वर्तमान में जो राम मंदिर का निर्माण हो रहा है वह इतना भव्य और इतना सुंदर हो कि पूरी दुनिया उसे देखें| इस दौरान प्रांतीय प्रचारक रमेश जी, विभाग प्रचारक प्रतोष जी, प्रिंस बरनवाल, आशीष सोनी, जितेंद्र सोनी, आदर्श सिंह, संतोष पुष्पाकर, अजीत जैन समेत दर्जनों संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।