किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सगरासुन्दरपुर मे की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
पहाड़पुर, प्रतापगढ़ ।सगरा सुन्दरपुर मे भास्कर शॉपिंग कांप्लेक्स मे जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ की ओर से एक बैठक सगरा सुंदरपुर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भानु सिंह और जनसत्ता महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने की इस सभा का संचालन जनसत्ता किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला ने किया आज कार्यकारिणी के गठन में विजय किशोर तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान सगरा विनोद सरोज महासचिव ,अनुराग सिंह सचिव, शिवम सिंह युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणपुर बनाया गया इसमें मुख्य रूप से अब्दुल समद जिला कार्यकारिणी सदस्य पारसनाथ तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ,अनिल, शिव मूर्ति, विवेक सिंह ,धीरज वर्मा, सुंदरलाल, राजू गौतम ,आनंद सिंह ,रामनाथ वर्मा ,दीपक यादव ,कमला वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।