गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन

गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने

प्रतापगढ़, सेवा भाव में अग्रणी रहने वाला सिख समुदाय जनकल्याण की भावना को सर्वोपरि मानते हुए आज गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष दिवंगत प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह के श्राद्ध अवसर पर शहर के गुरुद्वारा नानकशाही, बाबागंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सिख समुदाय के युवा वर्ग और अ. भा. उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने मिलकर इस शिविर का संयोजन किया। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के कमर्चारियों और अधिकारियों ने आयोजित रक्तदान शिविर में हर चिकित्सीय सुविधाओं से सहयोग किया। शिविर के संयोजक नरेन्द्र सिंह राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत 16 फरवरी को हमारे समाज के प्रधान जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर सिख समुदाय के युवा साथियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और इस शिविर को सफलता प्रदान करने में अ. भा. उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे न सिर्फ सिख समुदाय के लोगों ने बल्कि समाज के हर धर्म मजहब के रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया जिसमें व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष और नरेंद्र सिंह राजा, वरिष्ठ सलाहकार आनन्द सिंह शिल्पी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रजत सक्सेना, अमित केसरवानी, रमनदीप सिंह, गुरुसेवक सिंह, सतवीर सिंह, मनदीप सिंह, अविनाश कुमार, गुरुजीत सिंह आदि ने रक्तदान जैसे परमार्थ कार्य में अपना योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads