प्रतापगढ़ दिन दहाडे प्रवासी मजदूर के घर मे हुई चोरी

दिन दहाडे प्रवासी मजदूर के घर मे हुई चोरी

चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल

प्रतापगढ, फतनपुर थानांतर्गत बीरापुर (जगदीशपुर)सुजानगंज रोड शिवमंदिर के पास झांसी के रहने वाले काल्पनिक नाम बीपत (बजरंगी ) जायसवाल भवन मे कई वर्षों से रहकर ठेला गाडी पर गोलगप्पे बेंच कर अपने परिवार का जीविका चला रहे है,5 फरवरी शाम 5 – 6 बजे जब गोलगप्पे बेचने निकले थे कि उसी समय किसी अनजान ब्यक्ति ने दरवाजे मे लगे ताले को सरिया से तोडकर घर मे रखे करीब 18000 रु. लेकर चम्पत हो गया, जिस सरिये से ताला तोडा गया है वह सरिया भी मौके पर पाई गयी, मामले की जानकारी तब हुई जब प्रवासी बीपत ( बजरंगी ) किराये के भवन मे पहुंचे, और बिना देर किये स्थानीय पुलिस को सूचना देकर हुई चोरी की घटना से अवगत कराया और जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली हैं । बताते चलें कि इन दिनों क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है आए दिन चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं पुलिस नहीं लगा पा रही है चोरों पर लगाम।

प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ तीन बदमाश हुए घायल नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads