प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़ मे पकड़े गए पचास हजार के इनामिया बदमाश, भेजे गए जेल

पुलिस मुठभेड़ मे पकड़े गए पचास हजार के इनामिया बदमाश, भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक ने किया ज्वैलर्स लूटकाण्ड का खुलासा

प्रतापगढ़,।अपराध और अपराधियों पर नकेल लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शिव हरिमीणा के दिशा निर्देश पर जनपद मे पुलिस टीम सतर्क है और अपराधियों के धर – पकड़ के लिए प्रयासरत है । इसी कड़ी मे चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ मे पचास का इनामिया बदमास चढ़ा पुलिस के हत्थे । पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कान्फ्रेन्स कर चर्चित ज्वैलर्स लूट काण्ड का खुलासा किया । पुलिस अधीक्षक शिव हरिमीणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली न कोहडौर थाना पुलिस टीम व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान चर्चित ज्वैलर्स काण्ड के मान्धाता थाना क्षेत्र के सिथईपुर निवासी इरशाद उर्फ गुड्डू , कोहडौर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अभिषेक सरोज पुत्र नेपाल सरोज, शोहैल हैदर पुत्र धारुक निवासी बासूपुर थाना कोहडौर, हलीम पुत्र मो.कुद्दूस निवासी कूरेडीह भगवतगंज थाना रानीगंज संजय सोनी पुत्र स्व.दीनदयाल सोनी निवासी मदुरा रानीगंज थाना कोहडौर । हलांकि पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभिषेक सरोज, शोहेल हैदर, हलीम घायल हो गए जिनका पुलिस टीम ने जिला अस्पताल मे इलाज करावाया । पकड़े गए युवकों मे अभिषेक सरोज, शोहेल हैदर, इरशाद उर्फ गुड्डू का जनपद सहित अन्य जनपद के विभिन्न थानों मे कई गंभीर धाराओं अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं ।
पकड़े गए युवकों ने पुलिस को पूंछताछ मे बताया किहम लोगों ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर श्याम बिहारी गली के सुरेश कुमार सोनी के सर्राफा की दुकान में लूट की थी, हमारे पास से बरामद जेवरात उसी लूट से सम्बन्धित जेवरात हैं। लूट करने के लिये हम लोगों ने कई दिनों तक श्याम बिहारी गली में रैकी की थी। इसके बाद दिनांक विगत माह के छह तारीख को खान चौराहा, महेवा (जनपद कौशाम्बी) में शुभम जायसवाल के किराये के मकान पर हम सभी लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अगले दिन श्याम बिहारी गली के सुरेश कुमार सोनी के सर्राफा की दुकान में लूट करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें संजय सोनी द्वारा उक्त दुकान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये भारी मात्रा में माल मिलने की सम्भावना जताई गई थी व उक्त सुरेश सोनी की दुकान भी दिखाई गई थी तथा दुकान में चाभी व जेवरात रखने के स्थान के बारे में भी बताया था। योजना में बताई गई अपनी – अपनी भूमिका के अनुसार सात जनवरी की सुबह हम लोगों ने लूट की घटना कारित की थी। पूर्व मे हम लोगों द्वारा उक्त जेवरात बेचने का प्रयास किया गया था परन्तु हमसे आईडी मांगी जा रही थी तथा तरह – तरह के प्रश्न पूछे जा रहे थे व पुलिस का भी चैतरफा दबाव चल रहा था। माल पर एस.के. (शिवकुमार) ज्वैलर्स का मार्का लगा था इसलिये माल बिक नही पा रहा था। जनपद में आकर अज्ञात स्थान पर छिपे रहे। संजय सोनी से मिलकर माल गलाकर बेंचने के लिये जा रहे थे। एक और ज्वैलर्स का भी माल खरीदने के लिये संजय सोनी ने बुलाया था। आज हम लोग उक्त आभूषणों को एक व्यक्ति (सोनार) को बेंचने वाले थे जिसे हम लोग चेहरे से पहचानते हैं। हम लोगों को पैसों की आवश्यकता थी इसलिये कुछ आभूषण हम पहले ही बेंच चुके थे जिसमें हमे कुल 35 हजार रू. मिले थे जिसे आप लोगों द्वारा आज बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तगण अभिषेक सरोज, शोहेल हैदर तथा इरशाद उर्फ गुड्डू द्वारा पांच जनवरी की देर रात्रि थानाक्षेत्र कोहड़ौर में स्थित मकूनपुर पेट्रोल पम्प पर सेल्स मैन को असलहा दिखाकर लगभग 30 हजार रू. लूट लेने की बात स्वीकार किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोहड़ौर मे रिपोर्ट दर्ज है।थानाक्षेत्र कोतवाली नगर क्षेत्र के सुरेश सोनी के दुकान पर हुई लूट की घटना से सम्बन्धित 08 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, एक अभियुक्त रूस्तम जनपद प्रयागराज के एक अन्य मामले में मा0 न्यायालय में आत्मसर्मपण कर वर्तमान समय में नैनी जेल में निरूद्ध है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। उल्लेखनीय थाना क्षेत्र कोतवाली नगर की उक्त घटना में गिरफ्तार अभिषेक सरोज, अंकुर सरोज उर्फ हब्बू गैंग लीडर (आई0आर0 01) के गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा पूर्व में उक्त हब्बू पासी एवं सद्दाम के साथ जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त शोहेल हैदर, अंकुर सरोज उर्फ हब्बू गैंग लीडर (आई.आर. 01) के गैंग के सक्रिय सदस्य सद्दाम पुत्र शारूख का भाई है। लूटकाण्ड का खुलासा करने मे पुलिस टीम के सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अभय कुमार पांडेय क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, रवींद्रनाथ राय प्रभारी निरीक्षक, कोहडौर प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद, निरीक्षक संजय यादव पुलिस लाइन, संजय पान्डेय थाना जेठवारा, एहसानुलहक थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक विवेक मिश्रा, उप निरीक्षक शनि कुमार, उप निरीक्षक सुनील यादव, आरक्षी हरजीत सिंह, आरक्षी श्रीराम सिंह, आरक्षी राजकुमार, आरक्षी वीरेंद्र कुमार यादव, आरक्षी दुर्गा यादव उपरोक्त थाना कोतवाली नगर के साथ स्वाट टीम प्रभारी मृत्युंजय मिश्रा, तहसीलदार तिवारी, पंकज दूबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जाहिद अली, महेंद्र, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी सत्यम यादव, आरक्षी राजेन्द्र गुप्ता, आरक्षी जागीर सिंह आदि शामिल रहे । अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी को लेकर पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा पचास हजार तथा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads