श्री राम कथा के लिए बैठक हुई सम्पन्न
कार्यालय संवाददाता,
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़ । श्री राम कथा आयोजन समिति की बैठक सगरा सुन्दरपुर बाजार के नर्देश्वर नाथ धाम पर सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 22 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2021 तक बाजार मे संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया कथा वाचक के रूप मे मुरारी बापू के कृपा पात्र शिष्य श्री अरविंद जी महाराज को बुलाने का निर्णय लिया गया । इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी , प्रधान प्रतिनिधि गंगा शिव शुक्ल, ठेकेदार, अधिवक्ता रमेश पांडेय, उदय राज तिवारी, उमेश तिवारी,चन्द्र शेखर तिवारी , अनूप त्रिपाठी संजीव तिवारी , राजेन्द्र मिश्र ,सन्जय शुक्ल ,श्यामशंकर पांडेय ,कृष्णदेव शुक्ल बादशाह शुक्ल सहित बाजार के व्यापारी मौजूद रहे ।
Tags
उत्तर प्रदेश