पत्रकार अरविन्द दुबे ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
शेष नारायण यादव ( अजय ) संवाददाता
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़, लक्ष्मणपुर के मूलत: हन्डौर के रहने वाले पत्रकार अरविन्द दुबे ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर मनाया जन्मदिवस । अरविन्द ने जन्म दिवस पर पौधरोपण कर घर परिवार के साथ ही साथ उपस्थित गांव के युवाओं को अपने – अपने जन्मदिवस पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित तो किया ही साथ ही उन्हे संकल्प भी दिलाया कि वे प्रकृति का यथासंभव संरक्षण भी करेगें। आगे उन्होने कहा कि आप सभी भविष्य में अपने जन्मदिन पर गांव और शहर में जहां भी पौधरोपण करने हेतु उपर्युक्त स्थान मिले वहां पर पौधारोपण करें। पौधारोपण करने के साथ उनकी देख – रेख करना उससे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अरविन्द ने कहा कि आज पेड़ों की कटाई की जा रही। आक्सीजन की मात्रा कम हो रही है, जिससे पर्यावरण दूषित तो हो ही रहा है, इसके साथ भविष्य में दवाइयों की कमी आएगी। क्योंकि जब पेड़ और पौधें नहीं होंगे तो दवाइयां कहा से मिलेगीं। गांव और शहर में रहने वाले युवक भी अपने विशेष दिन को चुने तथा पौधारोपण करने का नियम जीवन में बनाएं। उन्होंने ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को जन्म देने से पहले उसके लिए आक्सीजन तथा शुद्ध वातावरण देने की ओर कदम बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस दौरान राजकुमार द्विवेदी, लक्ष्मीकान्त दुबे, राजेश दुबे, प्रदीप मौर्य, रंजन कुमार, अखिलेश दुबे, अन्तरिक्ष दुबे, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे ।