परिचालक और चालक का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़, विश्वनाथगंज विधायक डा.आर.के.वर्मा के प्रयास से प्रतापगढ़ से लखनऊ वाया शमशेर गंज के लिए बस नियमित तीन फरवरी से सुचारू रूप से चल रही है।बस के चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।शिक्षक एवं समाजसेवी डा.अरुण कुमार रत्नाकर के संयोजकत्व में बस के परिचालक शमशाद अहमद एवं चालक राकेश पाल को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।डा.रत्नाकर ने कहा कि परिचालक और चालक बस की रीढ़ होते हैं,यात्रा को सुगम बनाने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।परिचालक शमशाद एवं चालक राकेश ने समाजसेवी डा.रत्नाकर के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी, आकाश पाण्डेय, दूल्हेपुर प्रधान भारत यादव, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, राजा मौर्य, छेदी सोनी आदि मौजूद रहे।