दिव्य प्रेम सेवा मिशन इकाई प्रतापगढ़ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

दिव्य प्रेम सेवा मिशन इकाई प्रतापगढ़ का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

प्रतापगढ़, बाबू सन्त बक्स सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन सकरनी पुल सुखपाल नगर प्रतापगढ़ मे बृहस्पतिवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष भैया ने कहा कि दिव्य सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा देश मे राष्ट्रीय भावना जगाने के साथ धार्मिक क्षेत्र मे भी अपनी महती भूमिका निभा रहा है उन्होने प्रतापगढ़ यूनिट के अपने कार्यकर्ताओ को सराहा ।कार्यक्रम के संजोयक बाबू सन्त बक्स सिंह ग्रुप के डायरेक्टर डॉ राकेश सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन को प्रतापगढ़ यूनिट को और भी मजबूत करने के लिये हम सब को और भी प्रयास करना चाहिये जिससे संस्था को और भी मजबूती मिल सके ।इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक डाक्टर आर के सिंह, श्रीमती श्रद्धा सिंह, डा. राकेश सिंह, जिला संयोजक बी सी डी रवि प्रताप सिंह, विभाग प्रचारक परितोष जी, जिला कार्यवाह सौरभ पांडेय, नगर कार्यवाहक मुरली केसरवानी, चंद्र प्रकाश पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महामंत्री राजेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी सिंह, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अनुराग प्रताप सिंह रज्जू राजा, प्राचार्य पीबीपीजी डा. बृजभान सिंह, चीफ प्राक्टर एमडीपीजी अखिलेश पांडेय, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डाक्टर पीयूष कान्त शर्मा, जगदीश सिंह, मुन्ना सिंह बहुचरा, अशोक सिंह, संजीव आहूजा, अंजनी सिंह, मनीष शंकर सिंह, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, बृजेश शर्मा, प्रशांत सिंह, शिवम सिंह, अजय मिश्राआदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads