गांजा की तस्करी करने वाले पांच युवक गिरफ्तार, सात लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
यूपी के कौशांबी में एसओजी व महवेघाट कोतवाली पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करो के पास पुलिस ने चारपहिया में लदा लगभग 48 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वीओ–एसओजी व मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओसा नहर पर एक वेन्यू गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान वेन्यू से 48 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। गांजा के साथ पुलिस ने
अभिषेक पांडे, मनदीप कुमार, अभिषेक सोनी, प्रमोद मिश्रा व सेरा यादव नाम के तस्करो को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी समर बहादुर के मुताबिक बरामद किए गए गांजा की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है। अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बाइट– समर बहादुर सिंह एएसपी कौशांबी