पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चल आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा – युवराज भुवन्यू सिंह
पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए रामपुरखास में कई स्थानों पर आयोजित हुई गोष्ठियां
अरविन्द दुबे, ब्यूरो
प्रतापगढ़, ।एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। रामपुरखास विधानसभा में कई स्थानों पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजित गोष्ठियों में शामिल हुए युवराज भुवन्यू सिंह ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मशहूर विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। पंडित दीनदयाल जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा ले रहे थे, उसी समय वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण भी हासिल किया था। इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।
साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। बाद में यह राजनैतिक के रूप में उभरी। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु हो गई।भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों पर चलते हुए सबसे लोकप्रिय पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। विधानसभा रामपुरखास के विभिन्न गोष्ठियों में मुख्य वक्ता के रूप से शामिल युवराज भुवन्यू सिंह ने गोष्ठी के बाद स्थानीय लोगों के यहाँ पहुँच पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसम्पर्क भी किया। अठेहा चौराहा पर राहुल वैश्य के आवास पर औपचारिक मुलाकात किया। साथ में बूथ अध्यक्ष सांगीपुर दिलीप सिंह, राजेश पांडे, अवधेश चंद्र ओझा, दयाशंकर सिंह, अशोक कुमार वैश्य, विवेक सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास पांडे, साधु मौर्य, और स्थानीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा रामपुरखास के उदयपुर मण्डल के सालवाहनपुर बूथ पर महान चिन्तक,संगठनकर्ता एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन, गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए युवराज भुवन्यू सिंह ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला साथ में मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी,विनोद सिंह, राजकुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि, राजेश पांडे, नीरज सिंह मंडल कार्यसमिति, सुनील सिंह, जयप्रकाश ठेकेदार, धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह, उदय अमन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।रामपुरखास के ही मुबारकपुर में श्याम सुंदर मिश्रा जी के आवास पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात किया । इस अवसर पर कमलापति पांडे, ओम प्रकाश यादव, राकेश मिश्रा, विजय तिवारी, भुल्लर यादव, सौरभ मिश्रा, अनिल यादव, नटवर सोनी, सदानंद मिश्रा, चंद्रभान यादव, श्यामसुंदर दुबे रामगुलाम यादव, हंसुला प्रसाद ओझा आदि मौजूद रहे। विधानसभा रामपुरखास के पूरे कछवाहन बड़ा नसीरपुर में सेक्टर संयोजक बलराम सिंह जी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।तथा दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने के पश्चात युवराज भुवन्यू सिंह ने गोष्ठी को सम्बोधित किया।साथ में बूथ अध्यक्ष दीपराज मौर्य, रमेश शुक्ला, भोला पांडे, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नन्हे बाबा, जिला पंचायत संयोजक आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।भुवन्यू सिंह क्षेत्र के राजापुर टिकुरिया छोटी,राजापुर,में कार्यकर्ताओं से भेंट की उसके पश्चात पूरे नरायन दास में ठाकुर शुभम सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस दौरान हेमन्त सिंह,उदय अमन सिंह ,विनोद पाण्डे,सुधीर यादव ,हरिशंकर यादव,आदि सहयोगी साथ रहे।