वाराणसी में होगा बिश्वहिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन,बिभिन्न प्रस्तावों पर होगी चर्चा

वाराणसी में होगा बिश्वहिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन,बिभिन्न प्रस्तावों पर होगी चर्चा

5,6,7 को जुटेंगें धर्माचार्य व पदाधिकारी,प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने वार्ता में दी जानकारी

प्रतापगढ़,।विश्व हिंदू महासंघ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व व विकास के सिद्धांत पर कार्य करता है । हिंदुत्व जहां राष्ट्रीयता का पर्याय है वहीं विकास खुशहाली का सोपान। महासंघ तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करेगा। उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक वार्ता में कही। प्रजापति ने कहा कि 5 , 6 व 7 फरवरी को लहरतारा, वाराणसी में होने वाला प्रांतीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा , जिसमें प्रदेश के कोने-कोने के प्रतिनिधि भाग लेंगे । विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों सहित धर्माचार्य व अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे ।उद्घाटन सत्र 5 फरवरी को सायंकाल 4:00 बजे ध्वजारोहण से होगा ।अधिवेशन में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने , गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने , गुलामी का एहसास कराने वाले नामों को बदलने , काशी विश्वनाथ ,श्री कृष्ण जन्म भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने , उत्तर प्रदेश को पुनः अवध प्रदेश बनाने जैसे 14 प्रस्ताव लाए जाएंगे । पारित प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा । 7 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से खुला सत्र होगा , कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ अधिवेशन का समापन होगा। इस मौके पर बिन्ध्याचल-प्रयाग संभाग पर्यवेक्षक कुल भूषण शुक्ल एडवोकेट हाईकोर्ट,प्रतापगढ़ जनपद पर्यवेक्षक आचार्य राजेश पाण्डेय, डाॅ एम के पाण्डेय, अमित मिश्रा, वाराणसी, पवन श्रीवास्तव रायबरेली, आशीष तिवारी सलवन, चन्द्र भान तिवारी अमेठी, आशीष मिश्र सुल्तानपुर, बिश्वबंधु सिंह जौनपुर, मनीष गुप्ता, अरुण शुक्ल,रोहित द्विवेदी, शशि प्रकाश मिश्र, अजीत त्रिपाठी,सतीश पाण्डेय,कामता प्रसाद बर्मा,रजनीकांत पाण्डेय, अजय मिश्रा, प्रबल पाण्डेय, अभय तिवारी प्रयागराज आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads