14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नही बल्कि मातृ - पितृ दिवस के रुप मे मनाने को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नही बल्कि मातृ – पितृ दिवस के रुप मे मनाने को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़, लालगंज नगर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत श्री आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से बड़े धूमधाम सेे मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया जिसमें हजारों से ज्यादा छात्र, छात्राओं ने अपने माता – पिता, गुरुजनों का पूजन करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति को अपना कर १४ फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं बल्कि मातृ – पितृ पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन युवा सेवा संघ के अध्यक्ष किरण जी ने किया। इस‌ दौरान जोधपुर के युवा सेवा संघ के अध्यक्ष किरण जी, प्रतापगढ़ से युवा सेवा संघ के अभिषेक पटेल, राजकुमार यादव, राम अवधेश मिश्रा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र, पी. ए. न. सिंह प्रधानाचार्य, नगर कार्यवाह मनोज जी, आचार्य प्रमोद, राम लखन, शास्त्री शशांक शेखर पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष सिंह, शाश्री शुक्ला, आचार्य राजेश शुक्ला, ऋषिक शुक्ला,समृद्धि सिंह, शक्तिधर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads